Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
Entertainment

आदिपुरुष की रिलीज से पहले कृति सेनन लिया आशीर्वाद, जानिए खबर

कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर सुर्खियों में हैं। कल यानी 29 मई को आदिपुरुष का दूसरा गाना 'राम सिया राम' रिलीज हुआ है।इसी बीच फिल्म की रिलीज से पहले कृति नासिक के पंचवटी स्थित कालाराम मंदिर पहुंची हैं, यहां उन्होंने देवी सीता मां और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया। इस दौरान क
Share:
आदिपुरुष की रिलीज से पहले कृति सेनन लिया आशीर्वाद, जानिए खबर
Read in your preferred language.

कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर सुर्खियों में हैं। कल यानी 29 मई को आदिपुरुष का दूसरा गाना 'राम सिया राम' रिलीज हुआ है।इसी बीच फिल्म की रिलीज से पहले कृति नासिक के पंचवटी स्थित कालाराम मंदिर पहुंची हैं, यहां उन्होंने देवी सीता मां और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया। इस दौरान के कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
इस वीडियो में कृति व्हाइट सलवार सूट में नजर आईं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ले रखा है और मंदिर के अंदर आरती कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ सिंगर सचेत-परंपरा भी दिखाई दिए। पूजा के दौरान एक्ट्रेस ने भजन भी गाया। तीनों भगवान राम और सीता माता की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
आदिपुरुष रामायण पर आधारित है। इसमें कृति सेनन सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, इस फिल्म में प्रभास प्रभु राम का रोल निभाएंगे। सैफ अली खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।