Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

कोरबा:दो बाइक की आमने- सामने भिड़ंत, चालक की मौत

कोरबा।  दो बाइक की आपस में टक्कर हो जाने के कारण एक बाइक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना हरदीबाजार उप पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम रलिया के नर्सरी के पास हुई। तरदा की तरफ से उमेन्दराम पटेल 35 वर्ष अपनी मोटरसाइकल CG12AN8433 से अपनी पत्नी एवं पुत्री को लेकर पत्नी के मायके ग्राम नोनबिर्रा जा रहे थे। इसी बीच हर
Share:
कोरबा:दो बाइक की आमने- सामने भिड़ंत, चालक की मौत
Read in your preferred language.
GLIBS

कोरबा। दो बाइक की आपस में टक्कर हो जाने के कारण एक बाइक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना हरदीबाजार उप पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम रलिया के नर्सरी के पास हुई। तरदा की तरफ से उमेन्दराम पटेल 35 वर्ष अपनी मोटरसाइकल CG12AN8433 से अपनी पत्नी एवं पुत्री को लेकर पत्नी के मायके ग्राम नोनबिर्रा जा रहे थे। इसी बीच हरदीबाजार से रलिया की ओर आ रही मोटरसाइकिल सीजी11AM5197 से सुरेन्द्र पटेल व ललित पटेल ने लापरवाही पूर्वक शराब के नशे में ठोकर मार दिया। इससे उमेन्द्रराम पटेल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सुरेंद्र कुमार पटेल व ललित पटेल को गंभीर चोटें आई हैं। हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान कोरबा रिफर किया गया है। वहीं मृतक के शव को वैधानिक कार्यवाही कर परिजनों को सौंप दिया गया है ।