Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

कोरबा :पुलिस विभाग में जल्द फेरबदल

कोरबा। जिले के थाना एवं चौकियों में ढाई वर्ष से ज्यादा समय से जमे हुए प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों के व्यापक पैमाने पर तबादले की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। थाना एवं चौकियों में 2 वर्ष व ढाई वर्ष से ज्यादा समय से पदस्थ प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा लंबे समय से थाना एवं
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा। जिले के थाना एवं चौकियों में ढाई वर्ष से ज्यादा समय से जमे हुए प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों के व्यापक पैमाने पर तबादले की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

थाना एवं चौकियों में 2 वर्ष व ढाई वर्ष से ज्यादा समय से पदस्थ प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा लंबे समय से थाना एवं चौकियों में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों के भी तैनाती रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। यह कार्य विभागीय तौर पर नियमतःपूर्ण होने के बाद आगामी दिनों में ब्यापक पैमाने पर तबादला सूची जारी किये जाने की संभावना जतायी जा रही है। यही वजह है कि अभी से अपने-अपने स्तर पर प्रभावित होने वाले पुलिस कर्मियों ने अपने जुगाड़ तंत्र को मजबूत करने के लिए लाबिंग शुरू कर दी है।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़