Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
India

कोरबा: खाली कुएं में बैठे अजगर को लोगों ने पत्थरों से मारकर किया अधमरा, स्नेक रेस्क्यू टीम ने बचाया

कोरबा। कोरबा में एक घायल अजगर के रेस्क्यू का मामला सामने आया है। मामला जिले के गेवरा बस्ती गांव का है, जहां कुछ लोगों ने खाली कुएं में बैठे एक अजगर को पत्थरों से मारकर अधमरा कर दिया। लेकिन एक अश्विनी मिरी नाम के युवक ने मानवता दिखाते हुए इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी को दी। जिसके
Share:
कोरबा: खाली कुएं में बैठे अजगर को लोगों ने पत्थरों से मारकर किया अधमरा, स्नेक रेस्क्यू टीम ने बचाया
Read in your preferred language.

कोरबा। कोरबा में एक घायल अजगर के रेस्क्यू का मामला सामने आया है। मामला जिले के गेवरा बस्ती गांव का है, जहां कुछ लोगों ने खाली कुएं में बैठे एक अजगर को पत्थरों से मारकर अधमरा कर दिया। लेकिन एक अश्विनी मिरी नाम के युवक ने मानवता दिखाते हुए इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी को दी। जिसके बाद इस घायल अजगर का रेस्क्यू किया जा सका और उसकी जान भी बच गई।

जंगल में वापस छोड़ा गया

जितेंद्र सीढ़ियों के सहारे कुएं में उतरते हैं। फिर अजगर को निकालने का प्रयास करते हैं। लेकिन वो नीचे गिर जाता है। इसके बाद फिर उसे किसी तरह ऊपर लाया जाता है। इस दौरान वो बार-बार रेस्क्यू टीम के मेंबर हमला करने का प्रयास करता है। आखिरकार रेस्क्यू टीम उसे बोरे में बंद कर कोरबा ले जाती है, जहां से उसका इलाज कर उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।(ज़िला संवाददाता उत्सव कुमार यादव )

स्नेक रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी अपने साथी के सहारे कुएं में उतरते हुए। अजगर को निकालने के दौरान टीम को भी मशक्कत करना पड़ा।