Monday, 14 September 2026 | 10:11 PM
India

कोरबा: सड़कों की हालत जानने निकली कलेक्टर

कोरबा । सड़कों की हालत जानने निकली कलेक्टर ने दर्री की ख़राब सड़क देख एनटीपीसी अधिकारियों पर नाराज़गी जताई है। जल भराव को लेकर निगम अधिकारियों को भी कलेक्टर ने फटकार लगाई । शाम तक दुरुस्त न करने पर निलम्बन की चेतावनी दे डाली। वे कटघोरा पाली मार्ग का भी निरीक्षण करेंगी। कलेक्टर ने ढेलवाडीह के क्षतिग्
Share:
कोरबा: सड़कों की हालत जानने निकली कलेक्टर
Read in your preferred language.

कोरबा । सड़कों की हालत जानने निकली कलेक्टर ने दर्री की ख़राब सड़क देख एनटीपीसी अधिकारियों पर नाराज़गी जताई है। जल भराव को लेकर निगम अधिकारियों को भी कलेक्टर ने फटकार लगाई । शाम तक दुरुस्त न करने पर निलम्बन की चेतावनी दे डाली। वे कटघोरा पाली मार्ग का भी निरीक्षण करेंगी।

कलेक्टर ने ढेलवाडीह के क्षतिग्रस्त पुल का भी निरीक्षण कर मरम्मत काम शुरू नहीं होने पर गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने सब इंजीनियर को तत्काल काम शुरू करने निर्देश दिए। काम शुरू नहीं होने पर ज़िम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी है।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)