Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
India

कोरबा:कैंसर पीड़ित युवक ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में एक कैंसर पीड़ित युवक ने खुदकुशी कर ली है। युवक गाना चालूकर बाथरूम में घुसा था। वहीं उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना गला काट लिया है। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई है। मामला दर्री इलाके का है।जांजगीर के सारागांव का रहने वाला मोती प्रकाश राठौर(27) पिछले कुछ समय से कैंसर और
Share:
Read in your preferred language.

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में एक कैंसर पीड़ित युवक ने खुदकुशी कर ली है। युवक गाना चालूकर बाथरूम में घुसा था। वहीं उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना गला काट लिया है। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई है। मामला दर्री इलाके का है।जांजगीर के सारागांव का रहने वाला मोती प्रकाश राठौर(27) पिछले कुछ समय से कैंसर और दूसरी बीमारियों से पीड़िता था। जिसके चलते उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के ही सिलसिले में वो और उसका भाई सोम कुछ दिन पहले रायपुर इलाज के लिए गए थे। इलाज के बाद दोनों दर्री इलाके में अपनी मौसी के यहां रुकने आए थे।

मोती प्रकाश के भाई ने बताया कि वे लोग रात को सफर करके आए थे। इसलिए सुबह सो रहे थे। उसी दौरान उसका भाई मोती प्रकाश बाथरूम गया था। उसने गाना चालू कर रखा था। सोम ने बताया कि मैं सो रहा था। इस बीच काफी समय हो गया लेकिन मोती अंदर से निकल ही नहीं रहा था। इसके एक घंटे बाद मैं जब सोकर उठा तो भी वह अंदर से नहीं निकला था। आवाज देने पर वह धीरे-धीरे आवाज कर रहा था। ऐसे में हमने दरवाजा तोड़ा, तब देखा कि मोती ने अपना गला काट लिया था। वह वहीं बाथरूम में ही पड़ा था।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़