Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

कोरबा: बिना रेलिंग के पुल से नाले में जा गिरी बोलेरो

कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग पर बरबसपुर के पास हादसे में 6 लोगों के घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें वाहन का चालक भी शामिल है। जर्जर सड़क और रेलिंगविहीन पुल को घटना का कारण बताया जा रहा है।उरगा पुलिस की टीम ने हादसे की जानकारी मिलने पर मौके का रूख किया। जानकारी के अ
Share:
कोरबा: बिना रेलिंग के पुल से नाले में जा गिरी बोलेरो
Read in your preferred language.

कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग पर बरबसपुर के पास हादसे में 6 लोगों के घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें वाहन का चालक भी शामिल है। जर्जर सड़क और रेलिंगविहीन पुल को घटना का कारण बताया जा रहा है।उरगा पुलिस की टीम ने हादसे की जानकारी मिलने पर मौके का रूख किया।

जानकारी के अनुसार आज तड़के 4.30 बजे यह घटना एनएच 49 बी में कोरबा से 8 किमी आगे बरबसपुर में हुई। यहां पर बारहमासी नाला में वर्षों पहले पुल बनाया गया था।काफी समय से यहां की सड़क उखड़ चुकी है। वहीं पुल के दोनों तरफ लगाई गई रेलिंग को चोरों ने पार कर दिया है। बार-बार ध्यान दिलाने पर भी लोक निर्माण विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़