Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
India

जानिए यूपी में किन किन स्टेशनों के नाम बदले जायेंगे

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। इस बार रेलवे ने प्रतापगढ़ जिले के तीन रेलवे स्टेशन के नाम बदले हैं। इस बात की जानकारी रेलवे की ओर से इसे लेकर गुरुवार की रात को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत अब प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन कर दिय
Share:
जानिए यूपी में किन किन स्टेशनों के नाम बदले जायेंगे
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। इस बार रेलवे ने प्रतापगढ़ जिले के तीन रेलवे स्टेशन के नाम बदले हैं। इस बात की जानकारी रेलवे की ओर से इसे लेकर गुरुवार की रात को अधिसूचना जारी कर दी गई।
इसके तहत अब प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन कर दिया जाएगा, अंतू जंक्शन का नाम अब मां चंद्रिका देवी धाम अंतू होगा और विश्वनाथगंज के शनिदेव धाम विश्वनाथगंज के नाम से जाना जाएगा।
प्रतापगढ़ में जिन तीन रेलवे स्टेशनों के जो नए नाम रखे गए हैं, वो यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों के नाम पर आधारित हैं। ये तीनों धार्मिक स्थल प्रतापगढ़ में आते हैं और इनकी प्राचीन काल से मान्यता चली आ रही है। इन धार्मिक स्थलों पर दूर-दूर से लोग आते हैं। इन रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने से यहां के धार्मिक स्थलों को भी नई पहचान मिलेगी। इसी साल अप्रैल के महीने में केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय की ओर से इन तीनों स्टेशनों को नाम बदलने के आदेश जारी किए गए थे। ये तीनों रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत आते हैं।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया था कि विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद इनके नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन कोड बनाने में दिक्कत आ रही थी। कोड में कुछ बदलाव करने को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया था। वहीं गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद इनका नया कोड भी बना दिया गया है साथ ही नाम बदलने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का कोड MBDP होगा, मां चंद्रिका देवी धाम अंतू का कोड MCDA रखा गया है और शनिदेव धाम विश्वनाथगंज का कोड SBTJ होगा। इन कोड के बनने के बाद रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि इससे पहले झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया गया था और फैजाबाद, इलाहाबाद, मुगलसराय स्टेशन का नाम भी बदला जा चुका है।