Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Lifestyle

जानिए हल्दी व दही से स्किन के होने वाले फायदे

आज के प्रदुषण व धूल मिट्टी से हमारी स्किन डेड हो जाती है। इससे हमारी स्किन को बहुत ज्यादा नुकसान होता है व ख़राब होने लगती है। इससेस्किन की चमक धीरे-धीरे खोने लगती है। वहीं मार्केट में ऐसे बहुत से फेस मास्क उपलब्ध है जिससे डेड स्किन दूर की जा सकती है। लेकिन ये ज्यादा बेहतर होगा कि प्राकृतिक चीजो से ब
Share:
जानिए हल्दी व दही से स्किन के होने वाले फायदे
Read in your preferred language.
आज के प्रदुषण व धूल मिट्टी से हमारी स्किन डेड हो जाती है। इससे हमारी स्किन को बहुत ज्यादा नुकसान होता है व ख़राब होने लगती है। इससेस्किन की चमक धीरे-धीरे खोने लगती है। वहीं मार्केट में ऐसे बहुत से फेस मास्क उपलब्ध है जिससे डेड स्किन दूर की जा सकती है। लेकिन ये ज्यादा बेहतर होगा कि प्राकृतिक चीजो से बने फेस पैक का ही उपयोग करें। तो आज हम बता देते हैं प्राकृतिक फेस पैक कैसे बनाना है व कैसे उसका प्रयोग करना है। हल्दी व दही : यह बहुत बेहतर स्क्रब है इससे सन बर्न दूर होता है साथ ही स्कीन की सफाई भी होती है। ऐसे में 1 चम्मच हल्दी पाउडर व 1 चम्मच दही का मिलावट बना लें व चेहरे पर मसाज करें व 15 मिनट बाद फेस धो लें । हल्दी, चंदन व दूध : एक कटोरे में तीनो का मिलावट तैयार कर लें । फिर इस मिलावट को अपने चेहरे पर लगाएं व 2 से 3 मिनट तक मसाज करें फिर 10 मिनट के बाद फेस धो लें । चेहरा निखार आएगा । हल्दी व आटा : हल्दी में आटे के साथ कुछ बूंद शहद व दूध मिलाएं फिर इसे अपने फेस पर लगाएं व थोड़ा मसाज करें । फिर 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें । स्किन निखर आएगी व डेड स्किन निकल जाएगी । हल्दी फेस पैक : ये तो आप जानते ही होंगे । एक कटोरी में 1 चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच गुलाबजल, दो बादाम ( पिसी हुई ) तथा थोड़ा कच्चा दूध का एक पेस्ट बना लें फिर इस पेस्ट को पुरे चेहरे व गर्दन पर लगाएं । फिर 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें । इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं । इससे स्कीन में निखार आएगा व स्कीन में चमक बनी रहेगी । अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें  https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं  हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en