Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

कासगंज - पिछड़ा वर्ग विरोधी है भारतीय जनता पार्टी: केशव देव मौर्य (महान दल )

नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर रविवार को महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि हिदुस्तान में भाजपा के ट्रंप नमस्
Share:
कासगंज - पिछड़ा वर्ग विरोधी है भारतीय जनता पार्टी: केशव देव मौर्य (महान दल )
Read in your preferred language.

नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर रविवार को महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि हिदुस्तान में भाजपा के ट्रंप नमस्ते ने कोरोना बीमारी को फैलाया। भाजपा का कोई भी नेता अपनी सभा करें तो कोरोना बीमारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गत विधानसभा चुनाव पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने का वायदा कर जीता था। बाद में इस वर्ग को अपमानित किया। भाजपा की मानसिकता पिछड़ा वर्ग विरोधी है। कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, एटा के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, सुमन मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। मुईर अहमद खान, जेपी मौर्य, शैलेंद्र कुमार मौर्य, शिव कुमार यादव, मोहम्मद असद, राशिद अली, शहादत अली, रशीद अहमद, यासीन खान, अगन लाल, राजू मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी की बैठक कस्बे के मुहल्ला सहन में हुई। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष असद हुसैन ने कहा कि कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में वोट बनवाने का कार्य करें। जब बूथ मजबूत होंगे तभी अखिलेश यादव के हाथ मजबूत होंगे। सपा नेता दीपक यदुवंशी, तारिक अली, फारुखी, हसमत अली, हिकमत फारुखी, नजमुल मंसूरी, तारिक महमूद, मोहम्मद शाहिद, इमरान काजी, समीउद्दीन मंसूरी, नासिर बेग, अकरम अंसारी, जयपाल, आरिफ कुरैशी, आदिल मौजूद रहे। बैठक का संचालन सपा नेता शायर फूलमियां ने किया।