कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) इस साल की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म में से दूसरे नंबर पर है। इससे ऊपर केवल ‘सूर्यवंशी’ है। हॉरर कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन धुआंधार शुरुआत की और 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 28 फीसदी का उछाल देखा गया और शनिवार को इसने 18.25 करोड़ की कमाई कर ली। शुरुआती दो दिनों को देखते हुए माना जा रहा है कि रविवार को यह ताबड़तोड़ कलेक्शन करने वाली है। 3 दिन में फिल्म लगभग 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस से बॉलीवुड गुलजार हो गया है। जाहिर है कार्तिक आर्यन के लिए इस सफलता को सेलिब्रेट करने का मौका है। कार्तिक मुंबई के प्रसिद्ध गेटी गैलक्सी थियेटर पहुंचे जहां उन्होंने फैन्स और दर्शकों का धन्यवाद किया। कार्तिक को देखने के लिए वहां भारी भीड़ मौजूद रही। इतनी भीड़ को संभालने में बॉडी गार्ड्स को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक में उन्होंने हाउसफुल का बोर्ड हाथ में लिया हुआ है। उनके चारों ओर लोग खड़े हुए हैं और सभी उनकी तस्वीरें खींच रहे हैं। कार्तिक ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- ‘एक्टर्स के तौर पर हम इस दिन के लिए तरसते हैं। यह हाउसफुल बोर्ड… जहां मुझे खुद टिकट नहीं मिला। भूल भुलैया 2 आग लगा रही है।‘
कार्तिक की पोस्ट पर भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, ‘प्यार का पंचनामा’ फेम सनी सिंह और निर्देशक अभिषेक कपूर ने रिएक्ट किया है।
Entertainment
कार्तिक आर्यन ने थिएटर के बाहर कहा : ‘मुझे भी टिकट नहीं मिला’
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) इस साल की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म में से दूसरे नंबर पर है। इससे ऊपर केवल ‘सूर्यवंशी’ है। हॉरर कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन धुआंधार शुरुआत की और 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 28 फीसदी का उछाल देखा गया और शनिवार को इ
Read in your preferred language.