Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
Entertainment

अवॉर्ड शो में कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर, जानिए

बीते कुछ सालों में OTT प्लेटफॉर्म पर बेहिसाब सुपरहिट फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। लॉकडाउन के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए ओटीटी ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही यही वो वक्त था जब लोगों की एंटरटेनमेंट को लेकर कई आदतें बदलीं। हालांकि ओटीटी पर काम करने वाले कलाकारों को उनकी अलग पहचान म
Share:
अवॉर्ड शो में कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर, जानिए
Read in your preferred language.

बीते कुछ सालों में OTT प्लेटफॉर्म पर बेहिसाब सुपरहिट फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। लॉकडाउन के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए ओटीटी ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही यही वो वक्त था जब लोगों की एंटरटेनमेंट को लेकर कई आदतें बदलीं। हालांकि ओटीटी पर काम करने वाले कलाकारों को उनकी अलग पहचान मिलने में वक्त लगा।
टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों के लिए तो ढेरों अवॉर्ड शोज होते थे लेकिन ओटीटी के लिए अवॉर्ड शोज कम ही होते थे। OTT Play Awards 2022 में शनिवार को सबसे अच्छी वेब सीरीज और बेस्ट OTT कलाकारों समेत कई नॉमिनेशन्स में अवॉर्ड दिए गए। गौहर खान और मनीष पॉल ने इस खूबसूरत शाम को बहुत खूबसूरत अंदाज में होस्ट किया और अपने हल्के-फुल्के जोक्स से ऑडियंस को गुदगुदाते रहे।
कार्तिक आर्यन को OTT पर रिलीज हुई फिल्म 'धमाका' के लिए बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं फिल्म हसीन दिलरुबा के लिए तापसी पन्नू को बेस्ट फीमेल एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। बात करें वेब सीरीज की तो बॉलीवुड एक्टर ताहिर भसीन को ये काली काली आंखें के लिए बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं रवीना टंडन को वेब सीरीज अरण्यक के लिए बेस्ट फीमेल एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।