Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
Entertainment

करिश्मा तन्ना दुल्हन बनने के लिए तैयार , जानें कब और किसके साथ लेंगी सात फेरे

2022 में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं और इसकी शुरुआत एक जनवरी से ही हो गई थी। साल की शुरुआत में ही मोहित रैना ने अदिति को अपना जीवन साथी बना लिया था। वहीं इसके बाद कुछ और सेलेब्स के भी वेडिंग न्यूज सामने आए हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने अपने फैन्स को गुड न्यू
Share:
करिश्मा तन्ना दुल्हन बनने के लिए तैयार , जानें कब और किसके साथ लेंगी सात फेरे
Read in your preferred language.

2022 में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं और इसकी शुरुआत एक जनवरी से ही हो गई थी। साल की शुरुआत में ही मोहित रैना ने अदिति को अपना जीवन साथी बना लिया था। वहीं इसके बाद कुछ और सेलेब्स के भी वेडिंग न्यूज सामने आए हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने अपने फैन्स को गुड न्यूज दी है। करिश्मा तन्ना शादी के लिए तैयार हैं और अगले महीने यानी फरवरी 2022 में वो सात फेरे लेंगी। इस खबर के सामने आने से करिश्मा तन्ना के फैन्स काफी एक्साइटिड हो गए हैं और एक्ट्रेस की वेडिंग का इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल हाल ही में करिश्मा तन्ना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को योगेन शाह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ मार्केट में नजर आ रही हैं। वीडियो में करिश्मा ने बताया है कि वो अपने बिजनेस मैन ब्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी कर रही हैं।
वीडियो को योगेन शाह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। करिश्मा से अगले महीने उनकी शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "हां, मेरी शादी हो रही है"। वहीं शादी की तारीख पूछने पर उन्होंने हाथ से पांच का इशारा किया। इसके बाद वहीं 5 फरवरी कहने पर उन्होंने हां भी कर दिया। वीडियो में करिश्मा के साथ वरुण भी नजर आ रहे हैं, लेकिन दोनों ने साथ में फोटो नहीं क्लिक करवाई।
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया था। करिश्मा ने वरुण के साथ कुछ फोटोज शेयर किए थे, हालांकि किसी भी फोटो में वरुण का चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन अब करिश्मा ने उनकी शादी का आधिकारिक ऐलान क
जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को करिश्मा की संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी और 5 फरवरी को दोनों शादी करेंगे। वहीं इसके बाद 6 फरवरी को करिश्मा और वरुण एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जहां दोस्त और सेलेब्स मौजूद हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि सभी फंक्शन्स मुंबई में ही आयोजित होंगे।