Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
Entertainment

करणवीर बोहरा ने किया कर्जे का जिक्र, आइये जानते हैं क्या कहा

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इससे पहले भी करणवीर इस शो से एलिमिनेट किए जा चुके हैं। शो में दोबारा आने का चांस मिलने के बाद भी वह लोगों का दिल जीत पाने में नाकामयाब ही रहे हैं। करणवीर बोहरा (Karan
Share:
Read in your preferred language.

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इससे पहले भी करणवीर इस शो से एलिमिनेट किए जा चुके हैं। शो में दोबारा आने का चांस मिलने के बाद भी वह लोगों का दिल जीत पाने में नाकामयाब ही रहे हैं। करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) के दूसरे इविक्शन पर लोगों ने मिला-जुला रिएक्शन ही दिया। बीते बुधवार को ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान फैन्स के तमाम सवालों का जवाब दिया है। करणवीर बोहरा ने खुलकर अपने इविक्शन की भी चर्चा की और साफ किया कि इस शो के जरिए उन्हें बहुत कुछ मिल चुका है जिससे उनकी जिंदगी की कई मुश्किलें भी दूर हो गई हैं।
लाइव सेशन में ही करणवीर बोहरा के तमाम फैन्स ने यह बात सामने रखी कि उनका इविक्शन इतनी जल्दी नहीं होना चाहिए था। इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं खुश हूं कि मैं शो से बाहर आ गया हूं। यह ऐसे समय में हुआ जब मेरे पास करने के लिए कुछ भी नहीं था। औरतों के खिलाफ हिंसा हो रही थी और मैं इसके विरोध में था। काफी गली गलौज हो रही थी। मेरा एक परिवार है और शो से बाहर मेरी दुनिया है। अगर आपके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है तो यह शो आपके लिए शानदार है। मेरा तो बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ था। मैं जितना कर सकता था किया। मैं अपनी मर्यादा को भूलकर शो नहीं खेल सकता था।'
लॉक अप में करणवीर बोहरा इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन पर खूब कर्जा है। ऐसे में लाइव सेशन में फैन्स ने उनसे इससे जुड़ा हुआ सवाल भी पूछा। इस पर करणवीर बोहरा ने कहा, 'मैंने इस शो से अब तक इतनी कमाई कर डाली है कि मैं अपना सारा कर्जा आसानी से चुका दूंगा।'