Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
Entertainment

कंगना रनौत के लॉक अप को करण कुंद्रा ने मारी लात

बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद तो जैसे करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के पास ऑफर्स की झड़ी सी लग गई है। इस समय करण कुंद्रा के पास काम की कोई कमी नहीं है और लगातार उन्हें किसी ना किसी नए प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही करण कुंद्रा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएल
Share:
कंगना रनौत के लॉक अप को करण कुंद्रा ने मारी लात
Read in your preferred language.

बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद तो जैसे करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के पास ऑफर्स की झड़ी सी लग गई है। इस समय करण कुंद्रा के पास काम की कोई कमी नहीं है और लगातार उन्हें किसी ना किसी नए प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही करण कुंद्रा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) में बतौर जेलर नजर आए थे। बीच-बीच में वह लॉक अप के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने आते रहते हैं लेकिन लगता है कि अब इस शो में करण ना के बराबर ही दिखाई देंगे। दरअसल डांसिंग रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स का धमाकेदार प्रोमो (Dance Deewane Juniors Promo) सामने आ चुका है। इस प्रोमो में करण कुंद्रा की झलक दिखाई दे रही है।
डांस दीवाने जूनियर्स के प्रोमो में करण कुंद्रा के साथ कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी भी नजर आ रहे हैं। प्रोमो में ढेर सारे बच्चे डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए दिख रहे हैं। वहीं करण और मर्जी भी एक-दूसरे के साथ ताल से ताल मिला रहे हैं। करण कुंद्रा प्रोमो में कह रहे हैं, 'इस बार चलेगा सिर्फ बच्चों का जोर…।' डांस दीवाने जूनियर्स का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि इस रिएलिटी शो के पिछले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था और टीआरपी लिस्ट में भी इस शो का जलवा देखने को मिला था।
बीते बुधवार को करण कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। इस वीडियो में वह फोटोग्राफर्स की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल कुछ समय पहले ही तेजस्वी प्रकाश के घर के अंदर तक कुछ फोटोग्राफर आ पहुंचे थे। इस वाकये के बाद करण कुंद्रा फोटोग्राफर्स से मिलें और उन्हें दोबारा ऐसा ना करने के लिए कहा।