Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
Entertainment

अपने बचपन लेकर करण जौहर ने खोले राज, आइये जानते है

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों काफी विद करण (Koffee with Karan) के सातवें सीजन को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। कॉफी विद करण 7 (Koffee with Karan 7) की रिलीज से पहले करण ने शो को खूब प्रमोट किया और मीडिया से बातचीत की। ऐसी ही एक बातचीत के दौरान करण ने पिता यश जौहर (Yash Johar) को याद कि
Share:
अपने बचपन लेकर करण जौहर ने खोले राज, आइये जानते है
Read in your preferred language.

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों काफी विद करण (Koffee with Karan) के सातवें सीजन को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। कॉफी विद करण 7 (Koffee with Karan 7) की रिलीज से पहले करण ने शो को खूब प्रमोट किया और मीडिया से बातचीत की। ऐसी ही एक बातचीत के दौरान करण ने पिता यश जौहर (Yash Johar) को याद किया और बताया कि वो अपने वक्त से आगे के इंसान थे। करण ने बताया कि उनके पिता का दिल बहुत बड़ा था, और उन्होंने कभी भी करण को इस बात का एहसास नहीं होने दिया कि वो अलग हैं।
रण जौहर ने बॉलीवुड बबल से बातचीत के दौरान कहा, 'वो (यश जौहर) बहुत ही आगे की सोच रखते थे और बहुत ही खुले दिल के थे। उन्होंने मुझे कभी भी इस बात का अहसास नहीं दिलाया कि मैं किसी और से अलग था।' बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया कि वो 8 साल के थे, जब उन्होंने पहली बार जया प्रदा की फिल्म सरगम देखी थी और उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई थी। करण ने बताया कि उनके पिता को उनकी (करण) फिल्मों की च्वाइस भी पसंद थी।
करण जौहर ने आगे कहा, 'मुझे याद है जब मैंने सरगम देखी थी, तो मैं 8 साल का था और फिल्म के गाने डफली वाले पर खूब डांस करता था। उन्हें (यश जौहर) मुझ पर गर्व था। वो मुझे उनके दोस्तों के सामने डांस करने को कहते थे और उन्होंने कभी ये नहीं सोचा कि एक 8 साल का बच्चा, जया प्रदा के गाने पर एक्ट्रेस के डांस मूव्स कॉपी कर रहा है।' याद दिला दे कि कलर्स के शो हुनरबाज के दौरान जब जया प्रदा शो में पहुंची थीं तो करण अपने पैर नहीं रोक पाए थे और उन्होंने एक्ट्रेस के साथ डफली वाली पर डांस किया था।
गौरतलब है कि करण जौहर इन दिनो काफी विद करण 7 को लेकर खूब चर्चा में हैं। सातवें सीजन का पहला एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर हो रहा है। इस सीजन की शुरुआत एनर्जी किंग रणवीर सिंह और बेहद खूबसूरत आलिया भट्ट के साथ हुई। शो में रणवीर- आलिया ने खूब मस्ती की और कई राज खोले। बताया जा रहा है कि इस चैट शो के पहले ही एपिसोड की व्यूअरशिप अब तक देखे गए किसी भी सीजन के एपिसोड से सबसे ज्यादा है। इस तरह से कॉफी विद करण हॉटस्टार स्पेशल के तहत सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सब्सक्राइब किया गया शो बन गया है। पहले एपिसोड ने शो के सभी सीज़न में पहले दिन की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।