Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

कन्नौज : ट्रैक्टर के विवाद को लेकर भाइयों में चले लाठी डंडे ?

मामूली सी बात को लेकर भाइयों भाइयों में लड़ाई झगड़ा हो गया। एक दूसरे को लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। किसी तरह घर के लोगों ने बीच बचाव किया। वही एक पक्ष ने थाने पहुंचकर अपने ही भाई पर मुकदमा पंजीकृत करवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। कन्नौज के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला दुर्गा गांव में
Share:
कन्नौज : ट्रैक्टर के विवाद को लेकर भाइयों  में चले लाठी डंडे ?
Read in your preferred language.

मामूली सी बात को लेकर भाइयों भाइयों में लड़ाई झगड़ा हो गया। एक दूसरे को लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। किसी तरह घर के लोगों ने बीच बचाव किया। वही एक पक्ष ने थाने पहुंचकर अपने ही भाई पर मुकदमा पंजीकृत करवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। कन्नौज के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला दुर्गा गांव में दो भाइयों में आपस में कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट को आमादा हो गए। मारपीट के बाद एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर लड़ाई झगड़े की शिकायत की। संजय कुमार पुत्र रूप लाल ने अपने ही भाई राजू , मनोज और कमलेश के खिलाफ थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करवाया। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू की। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने बताया प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करने की बात कही।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा