Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

कन्नौज : पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक संपन्न

कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र के निजी गेस्ट हाउस मे कन्नौज पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक का कार्यक्रम किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत के नेतृत्व मे मासिक बैठक संपन्न हुई। पिछले महीने लखनऊ में हुए महा अधिवेशन में गए हमारे पत्रकार साथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और अन्य साथियों क
Share:
कन्नौज : पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक संपन्न
Read in your preferred language.

कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र के निजी गेस्ट हाउस मे कन्नौज पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक का कार्यक्रम किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत के नेतृत्व मे मासिक बैठक संपन्न हुई। पिछले महीने लखनऊ में हुए महा अधिवेशन में गए हमारे पत्रकार साथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और अन्य साथियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमारे संगठन से जुड़े सभी साथियों को यदि कोई भी अनर्गल तरीके से सताता है या परेशान करता है तो उसके लिए हमारा संगठन पूरी तरह खड़ा है । और हर संभव आखिरी सांस तक उनकी मदद करता रहेगा। जिले में और कई संगठन चल रहे हैं। उनकी अपेक्षा हमारा संगठन कुछ अलग करने को लेकर विस्तार किया गया और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मोहम्मद मुनव्वर , यश त्रिपाठी , अजय राजपूत , अभिजीत पाठक , आदित्य कुमार , श्याम सिंह , अरुण प्रताप , राहुल कुमार , विकास , धर्मेंद्र पटेल , धर्मेंद्र यादव सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा