Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

कन्नौज; कच्छा पहन कर आए बदमाशों ने दो घरों को बनाया निशाना डाली डकैती

तिर्वा में बीती रात को बदमाशों ने दो घरों कों निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूट ले गए। वहीं, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दंपति को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचन मिलते ही एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। ठठिया थानाक्षेत्र के वस्ता व फंतुआपुर गांव में करीब पांच से अधिक बदमाशों ने मंगलवार
Share:
कन्नौज;  कच्छा पहन कर आए बदमाशों ने दो घरों को बनाया निशाना डाली डकैती
Read in your preferred language.

तिर्वा में बीती रात को बदमाशों ने दो घरों कों निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूट ले गए। वहीं, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दंपति को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचन मिलते ही एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। ठठिया थानाक्षेत्र के वस्ता व फंतुआपुर गांव में करीब पांच से अधिक बदमाशों ने मंगलवार देर रात करीब एक बजे फंतुआपुर गांव निवासी मूंगफली व्यापारी के घर पर धावा बोलकर घर पर रखे करीब तीन लाख से अधिक के जेवरात समेत पचास हजार रुपये की नगदी लूट ले गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पति-पत्नी पर चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पास के ही गांव वस्ता में एक घर को निशाना बनाकर घर में रखे करीब एक लाख से अधिक के जेवरात समेत पचास हजार की नगदी लूट गए। घटना की खबर मिलते ही मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ, एसओजी समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामाले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अमित कुमार आंनद ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है। घायल को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। खुलासें के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

संवाददाता : पूनम शर्मा