Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

कन्नौज : पूर्व प्रधानाचार्य का लंबी बीमारी से हुआ निधन

कन्नौज। लंबी बीमारी के चलते पूर्व प्रधानाचार्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होते ही घर परिवार में सन्नाटा पसर गया। घर के लोगों का रो रो कर हो रहा है। कन्नौज जिले के विशुनगढ़ कस्बा निवासी जगदीश चंद्र दीक्षित श्यामलाल खंडेलवाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत होने के
Share:
कन्नौज : पूर्व प्रधानाचार्य का लंबी बीमारी से हुआ निधन
Read in your preferred language.

कन्नौज। लंबी बीमारी के चलते पूर्व प्रधानाचार्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होते ही घर परिवार में सन्नाटा पसर गया। घर के लोगों का रो रो कर हो रहा है। कन्नौज जिले के विशुनगढ़ कस्बा निवासी जगदीश चंद्र दीक्षित श्यामलाल खंडेलवाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत होने के बाद वह उधन्नपुर डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए वह अपनी बेटी के यहां आगरा चले गए। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व प्रधानाचार्य के दो बेटी हैं। जिनकी उन्होंने शादी कर दी है। पत्नी का निधन 2 वर्ष पहले हो गया। कस्बा में अकेले रहकर अपना गुजर कर रहे थे। अचानक हालत बिगड़ी उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व प्रधानाचार्य का शब गांव पहुंचा। आसपास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा