Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
India

कन्नौज: शिकायतकर्ता पहुंचे थाना समाधान दिवस तीन शिकायतों का निस्तारण

कन्नौज। संपूर्ण थाना समाधान दिवस में अपनी फरियाद लेकर फरियादी पहुंचे। थाना समाधान दिवस में करीब 9 शिकायतें रही जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इंदरगढ़ थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार और इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने समस्याएं सुनी। थाना परिसर में निर्धारित समय से थाना समाधा
Share:
कन्नौज:   शिकायतकर्ता पहुंचे थाना समाधान दिवस तीन शिकायतों का निस्तारण
Read in your preferred language.

कन्नौज। संपूर्ण थाना समाधान दिवस में अपनी फरियाद लेकर फरियादी पहुंचे। थाना समाधान दिवस में करीब 9 शिकायतें रही जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इंदरगढ़ थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार और इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने समस्याएं सुनी। थाना परिसर में निर्धारित समय से थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार अमित पाठक तिर्वा और इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस मौके पर 9 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिसमें राजस्व विभाग से 6 और 3 पुलिस विभाग से संबंधित रही। थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने बताया की तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 6 समस्याएं संबंधित अधिकारियों को देकर जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा