Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार आधा दर्जन घायल

कन्नौज। लखनऊ से इटावा जा रहे कार सवार आधा दर्जन लोग आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गये। दुर्घटना में चार घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इटावा जिले के गांधी नगर/ अशोक नगर मोहल्ले के मकान नंबर 13 निवासी अर्चना पत्नी नरेश उम्र 30 वर्ष, ख्यात
Share:
कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार आधा दर्जन घायल
Read in your preferred language.

कन्नौज। लखनऊ से इटावा जा रहे कार सवार आधा दर्जन लोग आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गये। दुर्घटना में चार घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इटावा जिले के गांधी नगर/ अशोक नगर मोहल्ले के मकान नंबर 13 निवासी अर्चना पत्नी नरेश उम्र 30 वर्ष, ख्याति पुत्री नरेश उम्र 8 वर्ष, मेताली पुत्री नरेश उम्र 14 वर्ष, अर्चिता पुत्री अनुराग उम्र 6 वर्ष सहित दो अन्य लोग कार से लखनऊ से एक्सप्रेस वे होते हुये इटावा वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार एक्सप्रेस वे के तिर्वा कोतवाली के प्वाइंट 196 कट के निकट पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में घायल उपरोक्त चार कार सवारों को यूपीडा टीम द्वारा उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गाया है।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा