Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

कन्नौज: भाकियू(स्वराज)ने बैठक कर बनाई रणनीति, किया संगठन का विस्तार

गुरसहायगंज कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई एवं संगठन का किया विस्तार। शनिवार को नगर गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी कार्यक्रमों के रणनीति बनाई। बैठक में संगठन विस्तार पर गं
Share:
कन्नौज:  भाकियू(स्वराज)ने बैठक कर बनाई रणनीति, किया संगठन का विस्तार
Read in your preferred language.

गुरसहायगंज कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई एवं संगठन का किया विस्तार। शनिवार को नगर गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी कार्यक्रमों के रणनीति बनाई। बैठक में संगठन विस्तार पर गंभीरता से चर्चा की गई व संगठन विस्तार के लिए जोर देते हुए जिलाध्यक्ष संदीप पाठक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन के प्रति जो निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेगा वही संगठन में रहेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों व किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से शासन व प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए अवगत कराया जाएगा। इसी के साथ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर के अनुमोदन पर संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें नगर निवासी अरविंद कुशवाहा को नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, आयुष राठौर को नगर प्रमुख महासचिव युवा मोर्चा, समधन निवासी पत्रकार उम्मीद हसन उर्फ अल्लाह रख्खा को तहसील छिबरामऊ मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा एवं मलिकपुर निवासी आलोक कुमार को ब्लॉक सचिव युवा मोर्चा के पद पर मनोनीत कर मानोनयन पत्र दिए गए।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, जिला सचिव अमुक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अफजल खान, धर्मेंद्र सक्सेना , आदि मौजूद रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा