Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

कमला हैरिस हुईं कोविड पाजिटिव, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोविड पाजिटिव हो गई हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी, लेकिन वह स्पर्शोन्मुख हैं। वह वर्तमान में राष्ट्रपति जो बाइडन के निकट संपर्क नहीं थीं। इन दिनों अमेरिका, चीन, ब्रिटेन सहित कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना का वैरिएंट ओमिक्रान इसकी
Share:
Read in your preferred language.

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोविड पाजिटिव हो गई हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी, लेकिन वह स्पर्शोन्मुख हैं। वह वर्तमान में राष्ट्रपति जो बाइडन के निकट संपर्क नहीं थीं। इन दिनों अमेरिका, चीन, ब्रिटेन सहित कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना का वैरिएंट ओमिक्रान इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। इससे पहले इटली के प्रधामंत्री द्रागी भी कोविड पाजिटिव आ चुके हैं।
कमला हैरिस के प्रेस सचिव कर्स्टन एलन ने कहा कि आज उपराष्ट्रपति ने कोविड के लिए रैपिड और आरटी-पीसीआर टेस्‍ट कराया। उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया। फिलहाल वह अलग हो गईं हैं और उपराष्‍ट्रपति के निवास से काम करना जारी रखेंगी। एलन ने कहा कि वह अपने संबंधित हालिया यात्रा कार्यक्रमों के कारण राष्ट्रपति या प्रथम महिला के निकट संपर्क नहीं रही हैं,। उन्होंने कहा कि हैरिस निगेटिव टेस्‍ट आने पर व्हाइट हाउस लौट आएंगीं। जो बाइडन और कमला हैरिस दोनों को कोविड के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है और उन्हें दो बूस्टर शॉट मिले हैं।
सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में ओमिक्रान सब वैरिएंट के कारण संक्रमण बढ़ गया है, भले ही मामले समग्र रूप से गिर रहे हों।

हाल के हफ्तों में अमेरिका में डौग एम्हॉफ, संचार निदेशक जमाल सिमंस, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी और उप प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे भी कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस महीने अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों में शामिल यूएस हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी भी कोरेाना पाजिटिव आईं हैं।