Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
Entertainment

100 करोड़ का आंकड़ा किया 'जुग जुग जियो' ने पार

एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर 'जुग जुग जियो' ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। अब हाल ही में फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर वरुण और अनिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है। वरुण धवन ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर
Share:
100 करोड़ का आंकड़ा किया 'जुग जुग जियो' ने पार
Read in your preferred language.

एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर 'जुग जुग जियो' ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। अब हाल ही में फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर वरुण और अनिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है।

वरुण धवन ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर लिखा, "100 करोड़ वर्ल्ड वाइड हो गया है। आप सभी फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद।" वहीं अनिल कपूर ने लिखा, "इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। हमारे 'जुग जुग जियो' परिवार को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। देखते रहें।"
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि 105 करोड़ के बजट में बनी 'जुग जुग जियो' ने इंडिया से दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन यानी 9वें दिन 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन 3.03 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 53.66 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 9 दिन में इंडिया से 61.44 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
वहीं फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो चुकी है। इस फिल्म को 24 जून को वर्ल्ड वाइड 4,389 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इंडिया में फिल्म को 3,375 स्क्रीन्स मिली हैं। बता दें कि राज मेहता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वरुण-कियारा, अनिल के अलावा मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।