Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
Entertainment

झलक दिखलाजा 10 की फाइनल डेट आ गई, जानिये कब से शुरू होगा 'झलक दिखला जा' सीजन 10?

झलक दिखला जा 10 कब से शुरू हो रहा है ये सवाल हर दर्शक के जेहन में है। पूरे 5 साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे इस रियलिटी टीवी शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा सीजन 10' में सेलेब्रिटीज के बीच डांस कॉम्पटीशन होता है और इस बार टीवी की दुनिया के कई मशहूर सितारे
Share:
झलक दिखलाजा 10 की फाइनल डेट आ गई, जानिये कब से शुरू होगा 'झलक दिखला जा' सीजन 10?
Read in your preferred language.

झलक दिखला जा 10 कब से शुरू हो रहा है ये सवाल हर दर्शक के जेहन में है। पूरे 5 साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे इस रियलिटी टीवी शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा सीजन 10' में सेलेब्रिटीज के बीच डांस कॉम्पटीशन होता है और इस बार टीवी की दुनिया के कई मशहूर सितारे इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कंटेस्टेंट लिस्ट से लेकर शो की टाइमिंग तक सब कुछ।
मेकर्स चाहते थे कि इस बार काजोल शो में बतौर जज एंट्री करें और दर्शकों को करण जौहर और काजोल की जोड़ी शो को जज करती नजर आए। लेकिन कुछ कारणों के चलते काजोल ने शो करने से मना कर दिया जिसके बाद मेकर्स फिर एक बार मशहूर एक्ट्रेस और डांसर माधुरी दीक्षित को शो में वापस ले आए हैं। तो इस बार आपको माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही शो में नजर आएंगी।
इस मशहूर डांस रियलिटी शो का इंतजार लाखों दर्शकों को है। शो सितंबर से शुरू होने जा रहा है। अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ये मशहूर टीवी शो 2 सितंबर से टीवी पर प्रसारित होने लगेगा। हालांकि खबर ये भी है कि फाइनल डेट को लेकर मेकर्स में काफी कनफ्यूजन रहा है लेकिन फिर 2 सितंबर की तारीख फाइनल की गई है।
नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित दोनों ही कमाल की डांसर हैं तो ऐसे में जाहिर तौर पर ये एक स्ट्रॉन्ग और टफ ज्यूरी होने वाली है। कंटेस्टेंट्स के लिए भी जजेज को इंप्रेस कर पाना खासा मुश्किल होगा। कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक निक्की तंबोली, निया शर्मा, पारस कलनावत और हिना खान के इस शो का हिस्सा बनने की खबरें सामने आई हैं।