Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

जौनपुर:ट्रेन से युवक की हुई मौत

शाहगंज/खेतासराय(जौनपुर) खेतासराय व शाहगंज रेलवे स्टेशन के बीच कासिमपुर मोहल्ला के पास शनिवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नगर के कासिमपुर मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय एजाज पुत्
Share:
जौनपुर:ट्रेन से युवक की हुई मौत
Read in your preferred language.

शाहगंज/खेतासराय(जौनपुर)
खेतासराय व शाहगंज रेलवे स्टेशन के बीच कासिमपुर मोहल्ला के पास शनिवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नगर के कासिमपुर मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय एजाज पुत्र जमील सुबह घर के सामन रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी शाहगंज की तरफ से आ रही सावरमती ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।