Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

जौनपुर:नशीले पावडर के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, चार मोबाईल भी बरामद

शाहगंज(जौनपुर) सोमवार को कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय अपने हमराहियों संग सोमवार की सुबह क्षेत्र के फैज़ाबाद रोड स्थित आरपीएफ बैरक के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे की दो संदिग्ध दिखाई दिए।उन्हें रोक उनकी तला
Share:
जौनपुर:नशीले पावडर के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, चार मोबाईल भी बरामद
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर)
सोमवार को कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय अपने हमराहियों संग सोमवार की सुबह क्षेत्र के फैज़ाबाद रोड स्थित आरपीएफ बैरक के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे की दो संदिग्ध दिखाई दिए।उन्हें रोक उनकी तलाशी लेने पर एक पास 42 ग्राम नशीला पावडर और एक चोरी का मोबाईल मिला।जबकि दूसरे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से तीन चोरी के मोबाईल बरामद हुए।
पुलिस द्वारा कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम राजकुमार लोना निवासी गडेरी पट्टी थाना जीयनपुर जनपद आज़मगढ़ बताया।जबकि दूसरे ने अपना नाम अनोज उर्फ बियर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी शाहपुर कन्नूपुर पोस्ट छितौनी थाना जलालपुर जनपद अकबरपुर बताया।
दोनों अभियुक्तों पर जनपद आज़मगढ़,सुल्तानपुरऔर जौनपुर में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।