Monday, 14 September 2026 | 8:35 PM
UP News

जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो घायल

शाहगंज(जौनपुर): अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां एक को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।क्षेत्र के छताई कलां गांव निवासी आकाश सिंह (26) पुत्र हरिश्चंद्र सिंह बुधवार की रात बाजार से घर लौट रहे थे। अक्खीपुर गांव के समीप पहुंचे जहां
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां एक को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।क्षेत्र के छताई कलां गांव निवासी आकाश सिंह (26) पुत्र हरिश्चंद्र सिंह बुधवार की रात बाजार से घर लौट रहे थे। अक्खीपुर गांव के समीप पहुंचे जहां सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थानान्तर्गत बिलारमऊ निवासी मो. अनीस पुत्र दानिश नटौली गाँव स्थित मलमला पुल के पास बाइक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया।