Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

जौनपुर:अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में तीन घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव में पैसे को लेकर हुई मारपीट की घटना में पट्टीदारो ने लाठी ड
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव में पैसे को लेकर हुई मारपीट की घटना में पट्टीदारो ने लाठी डंडे से अभिलाष (48) पुत्र राजा राम व सोनी (21) पत्नी रवि प्रकाश को पीटकर घायल कर दिया।
वहीं दूसरी घटना में नगर के डिहवा भादी मोहल्ला निवासी लालमन (35) पुत्र मुन्नीलाल को मामूली विवाद को लेकर कतिपय लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।