Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

जौनपुर: लाकर तोड़ने में असफल चोर उठा ले गये सीसीटीवी व DVR

खुटहन(जौनपुर):क्षेत्र अंतर्गत पटैला बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा की खिड़की का ग्रिल तोड़ भीतर घुसे अज्ञात चोर कैशरूम का लाकर तोड़ने में सफल न हो पाने पर सीसीटीवी और सीडीआर मशीन उठा ले गये। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मौके पर पहुँची पुलिस आवश्यक छानबीन कर वापस ल
Share:
Read in your preferred language.


खुटहन(जौनपुर):क्षेत्र अंतर्गत पटैला बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा की खिड़की का ग्रिल तोड़ भीतर घुसे अज्ञात चोर कैशरूम का लाकर तोड़ने में सफल न हो पाने पर सीसीटीवी और सीडीआर मशीन उठा ले गये। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मौके पर पहुँची पुलिस आवश्यक छानबीन कर वापस लौट गयी।
शाखा प्रबंधक विवेक ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की शाम काम अधिक होने के चलते शाखा काफी देर से बंद की गई। यहा तैनात गार्ड खिड़की मे लगे लकड़ी के पल्ले के पीछे से लोहे का एंगल लगाना भूल गया। जिसका लाभ उठा चोर खिड़की के फ्रेम में लगी लोहे की सरिया काटकर भीतर घुस गए। घटना की जानकारी मंगलवार को तब हुई जब बैंक खुला। चोरों के द्वारा लाकर खोलने के असफल प्रयास के चलते अब चाभी लगाने के बाद भी खुल नहीं रहा है। चोर सीसीटीवी और dvr उठा ले गये ।