Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

जौनपुर :चारपाई पर सो रहे युवक पर चढ़ी कार खाई में पलटी।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश - सरपतहा थाना क्षेत्र के डीहअशरफाबाद गांव मे शुक्रवार को दोपहर चारपाई पर सो रहे लव कुश (15) पुत्र तिलकधारी निवासी भारगना खुर्द (करौदी सुल्तानपुर) को एक बेकाबू कार कुचलते हुए खाई में पलट गई । हादसे में जहां किशोर की मौके पर ही मौत हो गई वही कार सवार 4 लोग भी घायल हो गए। बताते हैं
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर /उत्तर प्रदेश - सरपतहा थाना क्षेत्र के डीहअशरफाबाद गांव मे शुक्रवार को दोपहर चारपाई पर सो रहे लव कुश (15) पुत्र तिलकधारी निवासी भारगना खुर्द (करौदी सुल्तानपुर) को एक बेकाबू कार कुचलते हुए खाई में पलट गई । हादसे में जहां किशोर की मौके पर ही मौत हो गई वही कार सवार 4 लोग भी घायल हो गए। बताते हैं कि कार सुल्तानपुर से शाहगंज की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी जिससे वह अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई और किशोर को रौंदते हुए पलट गई । घायल कार सवार अपना इलाज कराने के बहाने वहां से भाग गए । घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ - बलिया हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । युवक अपने मौसा राममूर्ति के घर डीहअशरफाबाद आया था।