Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

जौनपुर: सडक दुर्घटना में एक की मौत

खुटहन(जौनपुर): सडक दुर्घटना में व्यक्ति की हुई मौत ईश नारायण तिवारी पुत्र गंगा तिवारी निवासी ग्राम पंचायत नगवा करीब 5 बजे अपनी बाइक से वापस आ रहें थे तभी रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयें जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वे एक शादी कराकर अपने घर वापस आ रहें थे जैसे ही घर वालों को इनकी
Share:
Read in your preferred language.

खुटहन(जौनपुर): सडक दुर्घटना में व्यक्ति की हुई मौत ईश नारायण तिवारी पुत्र गंगा तिवारी निवासी ग्राम पंचायत नगवा करीब 5 बजे अपनी बाइक से वापस आ रहें थे तभी रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयें जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वे एक शादी कराकर अपने घर वापस आ रहें थे जैसे ही घर वालों को इनकी मौत की खबर मिली तो घर में मातम छा गया तिवारी जी के घर में उनकी पत्नी इंदू तिवारी और दो बेटे ज्ञान चंद और हर्ष एक बेटी प्रिया तिवारी है । परिवार की सारी जिम्मेदारी अभी ईश नारायण पर ही थी बच्चे अभी छोटे और पढाई कर रहे हैं और पत्नी भी घर का ही काम काज सम्भालती हैL ऐसे में आय का कोई साधन नहीं है ईश नारायण कर्मकांड करा कर परिवार की रोजमर्रा की जरुरतें पुरी करते थे अब उनकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है बच्चों को रोता देख ग्रामीणों की आंखें भी नम है ।