Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में पांच घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।बुधवार की देर शाम नगर के छिडवा भादी गाँव निवासी प्रशांत राजभर (17) पुत्र राम स्वारथ का पट्टीदारों से
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।बुधवार की देर शाम नगर के छिडवा भादी गाँव निवासी प्रशांत राजभर (17) पुत्र राम स्वारथ का पट्टीदारों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
जिसमें दोनों पक्षों की ओर से चले लाठी डंडे में मीना (35) पत्नी वासुदेव, प्रदीप (20) पुत्र श्याम देव, समीर (15) पुत्र वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लतीफपुर गांव निवासी पुष्पा (35) पत्नी धीरवंश को गुरुवार की सुबह पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने जमकर पिटाई कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ितों द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।