Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

जौनपुर: डी सी एम की टक्करसे घायल साईकिल सवार की मौत

शाहगंज(जौनपुर):स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरदहियाबाजार सूरिस निवासी कमलेश 32 पुत्र रामबली गौतम मंगलवार कीरात्रि करीब 10बजे अंबेडकर मूर्ति के पास बर्थ डे के प्रोग्राम से वापस आते समय अज्ञात तेजरफ्तार डी सी एम ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया आनन फानन में उसे पुरुष चिकित्सालय लाया गया ,जह
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर):स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरदहियाबाजार सूरिस निवासी कमलेश 32 पुत्र रामबली गौतम मंगलवार कीरात्रि करीब 10बजे अंबेडकर मूर्ति के पास बर्थ डे के प्रोग्राम से वापस आते समय अज्ञात तेजरफ्तार डी सी एम ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया आनन फानन में उसे पुरुष चिकित्सालय लाया गया ,जहा चिकित्सको ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेन्टर वाराणसी ले जाया गया बृहस्पतिवार कीरात्रिमें इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है । परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है ।मृतक पांच भाईयो में सबसे छोटा था मृतक के दो लड़के विपिन व सचिन एक लड़की नीतू है परिवार के भरण पोषण की सारी जिम्मेदारी मृतक की ही थी वह ठेले पर मुगफली बेच कर जीवन यापन करता था ।