Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
Entertainment

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर जैस्मिन भसीन ने दिया ये रिएक्शन

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने बीते मंगलवार को ही अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। दिल से दिल तक और दिल तो हैप्पी है जी जैसे शोज में नजर आ चुकी जैस्मिन भसीन ने अपने करीबी दोस्तों संग जन्मदिन पर खूब धमाल मचाया। इस दौरान उनकी पार्टी में अंकिता लोखंडे, कृष्णा मुखर्जी, दिशा परमार
Share:
आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर जैस्मिन भसीन ने दिया ये रिएक्शन
Read in your preferred language.

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने बीते मंगलवार को ही अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। दिल से दिल तक और दिल तो हैप्पी है जी जैसे शोज में नजर आ चुकी जैस्मिन भसीन ने अपने करीबी दोस्तों संग जन्मदिन पर खूब धमाल मचाया। इस दौरान उनकी पार्टी में अंकिता लोखंडे, कृष्णा मुखर्जी, दिशा परमार और राहुल वैद्य धमाल मचाते हुए नजर आए। कल शाम को ही जैस्मिन भसीन ने मीडिया के साथ भी अपना जन्मदिन मनाया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी (Alia Bhatt Pregnancy) की खबर भी अपना रिएक्शन दे डाला है।
वैसे तो अली गोनी ने अपनी लेडी लव जैस्मिन भसीन के जन्मदिन को खास बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। बीती रात भी वह जैस्मिन भसीन के साथ डिनर डेट पर गए हुए थे। इससे पहले जैस्मिन भसीन ने मीडिया फोटोग्राफर्स के बीच आकर अपना जन्मदिन मनाया और इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। सामने आए एक वीडियो में फोटोग्राफर ने जैसे ही जैस्मिन भसीन से आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की बात की तो एक्ट्रेस ने तुरंत अपना रिएक्शन दिया।