बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी में बहुजन समाज पार्टी का एक बड़ा धड़ा शामिल हो गया है। सोमवार को राजधानी के एक निजी होटल में कौशांबी
से बसपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाबू सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया और कौशांबी जनपद की तीनों सीटों का प्रभारी भी बनाया गया है।
इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए 2022 में भागीदारी मोर्चे की सरकार बनने की बात दुहराई। उन्होंने कहा भागीदारी संकल्प मोर्चा यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।महंगाई पर केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पेट्रोल आज 100 रुपए के ऊपर है और तेल, दलहन जैसी वस्तुओं ने रसोई का भी बजट बिगाड़ रखा है। किसान बिल से लाखों किसानों का नुक़सान हो रहा है लेकिन सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। किसानों और गरीबों को प्राथमिकता देने की बात करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि अब जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी देने का समय आ गया है।
सूबे की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध में नया रिकॉर्ड बना रहा है और सत्तारूढ़ पार्टी ने अपनी आंतरिक कलह में जनता को उपेक्षित रख छोड़ा है। कोरोना काल में भाजपा ने जनता को असहाय छोड़ दिया था लेकिन हमें जनता के साथ खड़े रहना है।
बसपा के पूर्व सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह समय छोटे-छोटे दलों के एक साथ जुट कर बड़े दलों को सबक सिखाने का है। आज भागीदारी मोर्चा उन सबकी आवाज बन कर खड़ा हुआ है जिनकी आवाजें तथाकथित बड़े दलों ने दबा दी थी। पूर्व मंत्री कुशवाहा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बड़ी पार्टियों का टूटना यह भी दर्शाता है कि अब दबे, कुचले, पिछड़े और वंचित समाज ने 2022 के लिए अपना मन बना लिया है।
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश की जनता बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर बहुत परेशान हैं। आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग गांव-गांव, नुक्कड़ और चौराहों पर जा कर जन अधिकार पार्टी के मुद्दे जनता के बीच रखें और जनता के सुख-दुख का साथी बने।
India
जन-जन को जनाधिकार दिलाएगी जन अधिकार पार्टी – बाबू सिंह कुशवाहा
बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी में बहुजन समाज पार्टी का एक बड़ा धड़ा शामिल हो गया है। सोमवार को राजधानी के एक निजी होटल में कौशांबी से बसपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाबू सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें
Read in your preferred language.