Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
India

जयराम ने सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार बताया बोले कांग्रेस में लौटने नहीं देंगे

कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार कहा है। रमेश ने कहा- सिब्बल ने पार्टी छोड़ने के बाद कभी भी पार्टी या कांग्रेस लीडरशिप के बारे में गलत बातें नहीं कहीं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के CM हेमंत बिस्व सरमा ने इसके उलट काम किया। ऐसे न
Share:
जयराम ने सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार बताया बोले कांग्रेस में लौटने नहीं देंगे
Read in your preferred language.

कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार कहा है। रमेश ने कहा- सिब्बल ने पार्टी छोड़ने के बाद कभी भी पार्टी या कांग्रेस लीडरशिप के बारे में गलत बातें नहीं कहीं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के CM हेमंत बिस्व सरमा ने इसके उलट काम किया। ऐसे नेता 24 कैरेट गद्दार और देशद्रोही हैं।

रमेश ने आगे कहा कि सिब्बल जैसे नेताओं की पार्टी में वापसी हो सकती है, लेकिन सिंधिया और सरमा को कांग्रेस दोबारा स्वीकार नहीं करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या सिंधिया कांग्रेस छोड़ देते, अगर उन्हें पार्टी अध्यक्ष, मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री या राज्यसभा भेजा जाता? इस पर रमेश ने कहा- "सिंधिया एक 'गद्दार' हैं, सच्चे गद्दार, असली गद्दार और 24 कैरेट का गद्दार।
कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार बताया। रमेश ने कहा- मुझे लगता है कि जो लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं, उन्हें पार्टी में वापस नहीं लाया जाना चाहिए। रमेश ने एक दिन पहले भी सिंधिया पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा- सिंधिया कांग्रेस इसलिए छोड़कर गए क्योंकि वो कैबिनेट मंत्री बनना चाहते थे और 27 नंबर बंगले में रहना चाहते थे, बाकी सब बहाने थे।
यह 27 नंबर वही बंगला है जो तीन दशक पहले उनके पिता माधवराव सिंधिया को मिला था, तब ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 साल के थे। सिंधिया का बचपन यहीं पर गुजरा है। यह दिल्ली के 27 सफदरजंग रोड पर स्थित है। ज्योतिरादित्य को गुना से लोकसभा चुनाव हारने के बाद बंगला छोड़ना पड़ा था, लेकिन कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्हें यह दोबारा मिल गया।