Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

युद्ध के बीच येरुशल में नई बस्तियां बनाएगा इजरायल, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के फैसले से फलस्तीन में मचा हड़कंप

गाजा युद्धविराम को लेकर कतर की राजधानी दोहा में गुरुवार दोपहर अगले चरण की वार्ता शुरू हो गई। दुनिया भर के देशों की निगाहें इस पर टिकी हैं। इसी बीच इजरायल नागरिक प्रशासन विभाग ने घोषणा कि नई बस्ती नाहल हेलेत्ज को 2017 के बाद बसाया जाएगा। इसका निर्माण 148 एकड़ में फलस्तीन शहर बेथलहम के पास किया जाएगा।
Share:
युद्ध के बीच येरुशल में नई बस्तियां बनाएगा इजरायल, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के फैसले से फलस्तीन में मचा हड़कंप
Read in your preferred language.

गाजा युद्धविराम को लेकर कतर की राजधानी दोहा में गुरुवार दोपहर अगले चरण की वार्ता शुरू हो गई। दुनिया भर के देशों की निगाहें इस पर टिकी हैं। इसी बीच इजरायल नागरिक प्रशासन विभाग ने घोषणा कि नई बस्ती नाहल हेलेत्ज को 2017 के बाद बसाया जाएगा। इसका निर्माण 148 एकड़ में फलस्तीन शहर बेथलहम के पास किया जाएगा। देश की शासकीय संस्था इस्राइल नागरिक प्रशासन ने कहा कि निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। हालांकि निर्माण कार्य में कई साल लग सकते हैं, क्योंकि इसके लिए जोनिंग प्लान और परमिट प्राप्त करने में समय लगेगा। वहीं, संगठन पीस नाउ ने बस्तियों के निर्माण का विरोध किया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि नाहल हेलेत्ज फलस्तीन क्षेत्र में बसने वाला एन्क्लेव होगा, जो सुरक्षा खतरा पैदा करेगा। इसे फलस्तीन की क्षेत्रीय निरंतरता को बाधित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बस्ती फलस्तीन गांव बत्तिर की भूमि पर बनेगी, जो प्राचीन कृषि भूमि के तौर पर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।