Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

पीलीभीत में सीएम योगी बोले- प्रदेश में गुंडागर्दी नहीं अब होता है विकास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शहर के ड्रमंड कालेज मैदान में भाजपा की जनविश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। पीलीभीत जनपद को 380 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। विपक्षी दलों पर तीखे वार किए। अयोध्या और काशी का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को धार दी। भारत माता की जय
Share:
पीलीभीत में सीएम योगी बोले- प्रदेश में गुंडागर्दी नहीं अब होता है विकास
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शहर के ड्रमंड कालेज मैदान में भाजपा की जनविश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। पीलीभीत जनपद को 380 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। विपक्षी दलों पर तीखे वार किए। अयोध्या और काशी का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को धार दी।

भारत माता की जय के उद्घोष और वंदेमातरम के साथ मुख्यमंत्री ने दिन में 3.47 बजे जनता की तरफ हाथ हिलाकर अभिभावदन किया। भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा का नाम लिया। लोगों से सवाल किया? क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण समाजवादी पार्टी कराती? क्या कांग्रेस कराती? क्या बहन जी की पार्टी कराती? लोगों का जवाब आया नहीं। विपक्षियों पर वार के मामले में मुख्यमंत्री यहीं नहीं थमे। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश पहचान का मोहताज था। आज विकास की नई छाप छोड़ रहा है। यही नहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ बेरोजगारी के मुद्दे पर भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में जब भी नौकरी निकलती थी तो वह विवादित रहती थी। न्यायालय को रोक लगानी पड़ती थी। नौजवान ठगा सा रह जाता था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में दंगा नहीं हो सकता है, क्योंकि दंगाइयों को मालूम है कि उनकी सात पीढ़ियां भरपाई करते-करते थक जाएंगी। पांच साल पहले अराजकता, दंगा, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार का माहौल था, लेकिन 2017 के बाद से प्रदेश की छवि सुधरी है। प्रदेश में अब गुंडागर्दी नहीं, विकास होता है। सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए विशाल जनसमूह मौजूद रहा। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि हर कोई भारत को आंख दिखाता था,लेकिन जब से डबल इंजन की सरकार आई है। तब से देश की आन बान शान में गुस्ताखी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। गुंडे माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। दंगे करने वालों से वसूली हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के दिव्य मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार में हो रहा है।