Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

ICC T20 वर्ड कप 2022 में पाकिस्तान से होगा पहला मैच,

आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आइसीसी टी-20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। टीम इंडिया को सुपर-12 के ग्रुप-बी में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश के साथ रखा गया है। इसमें राउड-1 की दो क्वालीफायर टीमें भी शामिल होंगी। फिर से पहला ही मैच चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। द
Share:
ICC T20 वर्ड कप 2022 में पाकिस्तान से होगा पहला मैच,
Read in your preferred language.

आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आइसीसी टी-20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। टीम इंडिया को सुपर-12 के ग्रुप-बी में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश के साथ रखा गया है। इसमें राउड-1 की दो क्वालीफायर टीमें भी शामिल होंगी। फिर से पहला ही मैच चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। बता दें कि साल 2021 में यूएई और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया का प्रदर्शन बढ़िया नहीं रहा था। टीम सेमिफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी।

आइसीसी 2021 टी-20 विश्व कप में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराकर इतिहास रच दिया था। पहली बार ऐसा हुआ जब टीम इंडिया कोई वर्ल्ड कप मैच पाकिस्तान से हारी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सात विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने बिना विकेट खोए 17.5 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। अब टीम इंडिया के कप्तान बदल गए हैं। कोहली की जगह रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान है। ऐसे में जब दोनों टीमों की भिंड़त होगी तो टीम इंडिया बदला चुकता करना चाहेगी। साथ दूसरी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी। महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2007 में टूर्नामेंट अपने नाम किया था। तब पहली बार टी-20 विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।
23 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
27 अक्टूबर- भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेता टीम, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
30 अक्टूबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ स्टेडियम
2 नवंबर- भारत बनाम बांग्लादेश, एडिलेड ओवल
6 नवंबर- भारत बनाम ग्रुप बी की विजेता टीम, मेलबर्न