Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
Entertainment

इटली रवाना हुए फाइटर की शूटिंग के लिए ऋतिक रोशन,पढ़िए रिपोर्ट

सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कई सितारे नजर आए। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, सनी लियोनी, अर्जुन रामपाल, जान्हवी कपूर, सई मांजरेकर समेत कई सेलेब्स स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए। ऋतिक रोशन इन दिनों सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब वह इसी सिलसिले में इटली के लिए रवाना हुए हैं।
Share:
इटली रवाना हुए फाइटर की शूटिंग के लिए ऋतिक रोशन,पढ़िए रिपोर्ट
Read in your preferred language.

सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कई सितारे नजर आए। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, सनी लियोनी, अर्जुन रामपाल, जान्हवी कपूर, सई मांजरेकर समेत कई सेलेब्स स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए।
ऋतिक रोशन इन दिनों सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब वह इसी सिलसिले में इटली के लिए रवाना हुए हैं। सोमवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां ऋतिक ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था। इस लुक को उन्होंने ब्लैक कैप और व्हाइट शूज के साथ कम्पलीट किया।
सई मांजरेकर आज एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने पिंक एंड ग्रीन प्रिंटेड सलवार सूट पहना है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी ले रखा है। इस लुक में वह काफी एलिगेंट लग रही हैं। सई ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ सेल्फी भी ली।
सनी लियोनी बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आईं। सनी ने बेज टॉप, ब्लू जीन्स के साथ मैचिंग जैकेट पहनी हुई है। उन्होंने जाने से पहले एयरपोर्ट पर पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज भी दिए।
अर्जुन रामपाल को एयरपोर्ट पर काफी कूल लुक में स्पॉट किया गया। एक्टर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू जीन्स और डेनिम जैकेट पहनी थी। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स भी लगा रखे थे। एक्टर को पैपराजी से बातचीत करते हुए भी देखा गया।
जान्हवी कपूर को भी एयरपोर्ट पर काफी कूल और कम्फर्टेबल लुक में देखा गया। एक्ट्रेस ने ब्राउन को- ऑर्ड सेट पहना हुआ था। इस दौरान वह नो मेकअप लुक में नजर आईं, जिसमें वह काफी फ्रेश लग रही थीं।