Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
Entertainment

ऋतिक रोशन और सुजैन खान हुई कोविड संक्रमित, जानें अब कैसी है तबीयत

पूरे देश में कोरोना का कहर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड में भी कोविड (COVID 19) तेजी से पैर पसार रहा है, और करीब करीब हर दिन सेलेब्स के संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को कोरोना होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं ऋतिक रोशन की एक्
Share:
ऋतिक रोशन और सुजैन खान हुई कोविड संक्रमित, जानें अब कैसी है तबीयत
Read in your preferred language.

पूरे देश में कोरोना का कहर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड में भी कोविड (COVID 19) तेजी से पैर पसार रहा है, और करीब करीब हर दिन सेलेब्स के संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को कोरोना होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) भी कोरोना की चपेट में आई थीं, वहीं अब ऐसी खबर सामने आई है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी कोविड संक्रमित हुए थे, लेकिन अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव है।

करीब 3 दिन पहले ही ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Ex wife Sussanne Khan) ने खुद के ओमिक्रॉन संक्रमित होने की जानकारी साझा की थी। सुजैन के पहले या फिर करीब करीब सुजैन के साथ ही ऋतिक भी कोविड की चपेट में आ गए थे।
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहलाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन मुंबई के वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित अपने नए आलीशान फ्लैट में क्वारंटीन थे और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वहीं ई टाइम्स ने बताया कि ऋतिक की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और अब वो ठीक हैं। हालांकि ऋतिक की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि सुजैन ने सोशल मीडिया पर उनके कोविड संक्रमित होने की खबर शेयर की थी। सुजैन ने अपने पोस्ट में लिखा था, '2 साल तक कोरोना वायरस को चकमा देने के बाद तीसरे साल 2022 में आखिरकार ओमिक्रॉन वेरिएंट मेरे इम्यून सिस्टम में घुस गया। मैं कल रात कोविड पॉजिटिव हो गई हूं। प्लीज सुरक्षित रहें और पूरी तरह से अपना ख्याल रखें।'
गौरतलब है कि कोविड सिनेमा वर्ल्ड में तेजी से पैर पसार रहा है। एकता कपूर, जॉन अब्राहम, नोरा फतेही, अर्जुन कपूर, नफीसा अली, मिथिला पालकर, प्रेम चोपड़ा, मधुर भंडारकर, स्वरा भास्कर और साउथ स्टार महेश बाबू सहित स्टार्स संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि कई सेलेब्स तेजी से कोविड को मात भी दे रहे हैं।