Monday, 14 September 2026 | 10:02 PM
India

इस बार यूएस ओपन का खिताब जीतने की उम्मीद है : मेदवेदेव

दूसरी सीड रूस के डेनिल मेदवेदेव ने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में 12वीं सीड फेलिक्स एउगर एलियासिमे को हराने के बाद कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेला। मेदवेदेव ने कहा कि उन्हें इस बार यूएस ओपन का खिताब जीतने की उम्मीद है। मेदवेदेव 2019 में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में
Share:
इस बार यूएस ओपन का खिताब जीतने की उम्मीद है : मेदवेदेव
Read in your preferred language.

दूसरी सीड रूस के डेनिल मेदवेदेव ने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में 12वीं सीड फेलिक्स एउगर एलियासिमे को हराने के बाद कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेला।

मेदवेदेव ने कहा कि उन्हें इस बार यूएस ओपन का खिताब जीतने की उम्मीद है। मेदवेदेव 2019 में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन उन्हें स्पेन के राफेल नडाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

मेदवेदेव ने कहा, यह एक अजीब मैच था। मुझे लगता है कि सभी को लगा कि यह एक सेट सब होने जा रहा है फिर आप कभी नहीं जानते कि मैच कहां जाएगा। मैं सेट प्वॉइंट बचाने में कामयाब रहा मैच पूरी तरह पलट गया।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने इस मैच में अपना बेस्ट दिया लेकिन मैं फाइनल में पहुंचने पर काफी खुश हूं। जब एलियासिमे ने दूसरे सेट में दो सेट प्वाइंट लिए तब सिर्फ मैंने एक ही चीज सोचा कि मुझे एस हिट नहीं करना है।