Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

यहां शादी से बचने के लिए दूल्हे ने इस्तेमाल की अजीब जुगाड़

कई लोगों को बीमारी के बहाने बनाकर काम से बचते भी आपने कई बार देखा होगा लेकिन इस व्यक्ति ने तो तो बहाना मारने के नाम पर सारी हदें पार कर दीं. आखिर कोई शादी से बचने के लिए ऐसा भी कर सकता है. तेलंगाना के हनमकोंडा के रहने वाले अन्वेश ने अपनी शादी से बचने के लिए बहाना बीमारी का बनाया और हॉस्पिटल में एडमि
Share:
यहां शादी से बचने के लिए दूल्हे ने इस्तेमाल की अजीब जुगाड़
Read in your preferred language.

कई लोगों को बीमारी के बहाने बनाकर काम से बचते भी आपने कई बार देखा होगा लेकिन इस व्यक्ति ने तो तो बहाना मारने के नाम पर सारी हदें पार कर दीं. आखिर कोई शादी से बचने के लिए ऐसा भी कर सकता है. तेलंगाना के हनमकोंडा के रहने वाले अन्वेश ने अपनी शादी से बचने के लिए बहाना बीमारी का बनाया और हॉस्पिटल में एडमिट हो गए.

तेलंगाना के रहने वाले अन्वेश अमेरिका की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्होंने अपने परिवारवालों को बताया कि वह जगतियाल जिला हेडक्वार्टर की एक लड़की से शादी करना चाहतै हैं तो परिवार वालों ने मिलकर शादी करवाने का फैसला किया और 25 लाख रुपये दहेज देने पर सहमति बनी इसके बाद 15 लाख रुपए सगाई में दे दिए गए और बाकी के पैसे शादी वाले दिन‌ देने के लिए कहा गया. शादी के दिन जो हुआ उसकी तो दूर-दूर तक किसी को भनक भी नहीं थी. शादी के दिन लड़के ने रिश्तेदारों को बताया कि वह बाथरूम में गिर गया है तो सभी उसे हॉस्पिटल ले गए. डॉक्टरों ने लड़के को एकदम स्वस्थ बताया लेकिन लड़का खुद को अस्वस्थ्य बताता रहा. 5 घंटे तक‌ यह ड्रामा चला. बाद में लड़कीवालों के पूछने पर लड़के ने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहता. नाराज परिवार दूल्हे के साथ मारपीट करने वाला था लेकिन आसपास मौजूद परिवार वालों ने उसे बचा लिया.