Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
Entertainment

मथुरा के राधा रमण मंदिर में हेमा मालिनी ने गाया भजन, पढ़िए रिपोर्ट

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस 14 जनवरी को वृंदावन पहुंची थीं। यहां उन्होंने राधा रमण मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनका एकदम अलग अंदाज देखने को मिला। वो कृष्ण भक्ति में इतना लीन हो गई कि मंदिर में भजन गाने लगीं, जिसका एक वीडियो स
Share:
मथुरा के राधा रमण मंदिर में हेमा मालिनी ने गाया भजन, पढ़िए रिपोर्ट
Read in your preferred language.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस 14 जनवरी को वृंदावन पहुंची थीं। यहां उन्होंने राधा रमण मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनका एकदम अलग अंदाज देखने को मिला। वो कृष्ण भक्ति में इतना लीन हो गई कि मंदिर में भजन गाने लगीं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने हरे कृष्णा…हरे कृष्णा..कृष्णा..कृष्णा.. हरे हरे…भजन गया। हेमा मालिनी को भजन गाते देख वहां मौजूद भक्त भी उनके साथ भजन गाने लगे और भक्ति में झूम उठे। यह पहली बार ऐसा मौका था जब एक्ट्रेस ने पब्लिक के सामने भजन गाए।
हेमा मालिनी श्रीकृष्ण की बहुत बड़ी भक्त हैं। वो अक्सर कहती रही हैं कि मथुरा का सांसद बनने से पहले भी वो कई बार यहां के मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शनों के लिए आती रही हैं। पिछले दिनों भी उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां महारास की प्रस्तुति की थी। हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने अपने नृत्य से तो कई बार भगवान की भक्ति की है, लेकिन ये पहली बार था जब उन्होंने मंदिर में भजन गाए हैं। उन्होंने कहा ये सब राधा रमण जी की कृपा से ही संभव हो सका है।