Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

पोलियो टीकाकरण से पहले इजरायल की गाजा में भारी बमबारी, 48 की हुई मौत

गाजा में पोलियो टीकाकरण अभियान से ठीक पहले इजरायल ने मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में भीषण बमबारी कर 48 फलस्तीनी मार गिराए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने गाजा के 6,40,000 बच्चों को टीका लगाने के लिए क्षेत्रवार आठ घंटे के युद्धविराम पर इजरायल और हमास को तैयार कर लिया है। लेकिन टीकाकरण शुरू होने से पहले ही इजरायल
Share:
पोलियो टीकाकरण से पहले इजरायल की गाजा में भारी बमबारी, 48 की हुई मौत
Read in your preferred language.

गाजा में पोलियो टीकाकरण अभियान से ठीक पहले इजरायल ने मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में भीषण बमबारी कर 48 फलस्तीनी मार गिराए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने गाजा के 6,40,000 बच्चों को टीका लगाने के लिए क्षेत्रवार आठ घंटे के युद्धविराम पर इजरायल और हमास को तैयार कर लिया है। लेकिन टीकाकरण शुरू होने से पहले ही इजरायल ने जिस तरह के हमले किए हैं उससे इस अभियान के सफल होने को लेकर शंका पैदा हो गई है। इजरायली सेना का कहना है कि ये फलस्तीनी उग्रवादी दो अलग-अलग स्थानों पर यहूदी बस्तियों पर हमले के लिए आए थे, उसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ने पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी गोलीबारी में दोनों मारे गए।