Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
India

हरदोई:यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य

हरदोई : जिले के इकलौते पर्वतारोही अभिनीत मौर्य स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट जोकि रूस मे स्थित है, पर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। पर्वतारोही अभिनीत अभी तक देश की कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके है, अब पर्वतारोही का सपना है कि वो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेश में तिरंगा
Share:
हरदोई:यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य
Read in your preferred language.

हरदोई : जिले के इकलौते पर्वतारोही अभिनीत मौर्य स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट जोकि रूस मे स्थित है, पर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। पर्वतारोही अभिनीत अभी तक देश की कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके है, अब पर्वतारोही का सपना है कि वो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेश में तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए पर्वतारोही अभिनीत पूरी तरह से तैयारी में लगे हुए हैं, इस अभियान मे लाखों रुपये का खर्च आएगा, इसलिए अभिनीत सरकारी व गैर-सरकारी मदद से इस अभियान को तेजी से बढ़ा रहे हैं।
पर्वतारोही सात अगस्त को रूस के लिए रवाना होंगे। अभिनीत ने अब तक लगभग दो-तिहाई से अधिक बजट की व्यवस्था कर ली है। समाज के लोग बड़ी संख्या में उनकी मदद कर रहे हैं। पर्वतारोही अभिनीत की यह प्रथम अंतर्राष्ट्रीय चोटी होगी जिसे वह फतेह करने के लिए प्रयासरत
है। उनका कहना है कि वो देश का तिरंगा विदेश में बड़े गर्व के साथ फ़हराएंगे। जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सदैव उनका उनका उत्साहवर्धन करते रहते हैं। उन्होंने पर्वतारोही के आगामी अभियान के लिए उनको शुभकामनाएं दी हैं।