Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

हरदोई : आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएः-जिलाधिकारी

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की प्रगति संबंधी सूचना ससमय विभागीय पोर्टल पर फीड की जाए। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डि
Share:
हरदोई : आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएः-जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की प्रगति संबंधी सूचना ससमय विभागीय पोर्टल पर फीड की जाए। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डिफाल्टर श्रेणी में कोई प्रकरण आने व अधिक संख्या में असंतोषजनक फीडबैक आने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उपलब्ध धनराशि का ससमय व्यय न किये जाने पर कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने बिजली विभाग के सभी अधिशासी को अगली सीएम डैशबोर्ड की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। अभियंताओं इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोटर - जिला ब्यूरो गौरव कश्यप