Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
India

हरदोई: आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा की गयी दबिश की कार्यवाही

जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा लगातार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत औचक रूप से आबकारी दुकानों की चेकिंग, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर स्थित संदिग्ध ढाबों, वाहनों एवं एल्कोहल व एथे
Share:
हरदोई: आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा की गयी दबिश की कार्यवाही
Read in your preferred language.

जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा लगातार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत औचक रूप से आबकारी दुकानों की चेकिंग, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर स्थित संदिग्ध ढाबों, वाहनों एवं एल्कोहल व एथेनॉल तथा मिथाइल के टैंकरों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम मे आज अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मद्य निष्कर्षण की प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा थाना-बघौली के बरबटा, रघुनाथ पुरवा थाना कोतवाली शहर के सुरजी पुरवा कालोनी, थाना-कोतवाली देहात के ग्राम-ओमनगर थाना-मझिला के ग्राम-टुमुर्की, थाना-बेनीगंज के ग्राम-जगदीशपुर, थाना-सण्डीला के ग्राम-मलेहरा, थाना-माधौगंज के ग्राम-दौलतयारपुर, थाना-बिलग्राम के रावणपुरवा, एवं थाना-पाली के ग्राम-भौरापुर, हरनखुदा, परेली, सहित गावों मे औचक दबिश की कार्यवाही करते हुए लगभग 220 ली0 अवैध कच्ची शराब जब्त कर तथा लगभग 550 कि0ग्रा0 लहन को मौके पर ही नष्ट कर 14 अभियुक्तों के विरूद्ध 12 गिरफ्तारी करते हुए जेल भेजते हुए आबकारी अधिनियम एवं भा०दं०सं० की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।